उत्तरी कोरिया के नेता दक्षिणी कोरिया के दौरे पर, अमरीका चिंतित
उत्तरी कोरिया के नेता किन जोंग उन दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए से ऐतिहासिक मुलाक़ात के लिए दक्षिणी कोरिया पहुंच गये जहां उन्होंने पैदल सीमा पार करके शांति के लिए हाथ बढ़ा दिया है।
दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मूनजाए उन ने सीमावर्ती क्षेत्र पेनमन जिम में मेहमानों का स्वागत किया। ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर दक्षिणी कोरिया ने उत्तरी कोरिया ने उत्तरी कोरिया के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया।
उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मूनजाए की इस बैठक में क्षेत्र को परमाणु हथियार रहित बनाने का मामला, एजेन्डे में सर्वोपरि होगा जबकि कोरिया प्रायद्वीप में संघर्ष विराम के मुद्दे को शांति के मामले में बदलने सहित दूसरे मुद्दों पर भी वार्ता होगी। इसी प्रकार दोनों नेता विभिन्न समारोहों में भी भाग लेंगे।
वर्ष 1950 के दशक में होने वाले तीन वर्षीय युद्ध के बाद पहली बार उत्तरी कोरिया के किसी नेता ने दक्षिणी कोरिया की धरती पर क़दम रखा है।
ज्ञात रहे कि मुलाक़ात के दौरान अमरीका - दक्षिणी कोरिया सैन्य अभ्यास भी स्थगित कर दिया गया है।
उत्तरी कोरिया के पूर्व नेता और वर्तमान नेता के पिता की दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति से दस साल पहले पियुंग यांग में मुलाक़ात हुई थी किन्तु दोनों देशों के बीच शांति समझौता नहीं हो सका था। (AK)