उत्तरी और दक्षिणी कोरिया परमाणु निशस्त्रीकरण पर सहमत
उत्तरी तथा दक्षिणी कोरिया इस बात पर सहमत हुए हैं कि कोरिया प्रायःद्वीप से परमाणु शस्त्रों का विनाश किया जाए।
उत्तरी कोरिया के नेता किम जुंग ऊन और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मूनजाए ने सहमति जताई है कि कोरिया प्रायःद्वीप को परमाणु शस्त्रों से सुरक्षित रखा जाए।
दोनो नेताओं ने संयुक्त बयान में बल देकर कहा है कि एक-दूसरे के बीच शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां बंद की जाएं। उत्तरी कोरिया के नेता किम जुंग ऊन और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मूनजाए ने एलान किया है कि सन 2018 तक कोरिया युद्ध के अंत की घोषणा करते हुए कोरिया प्रायःद्वीप में स्थाई शांति की घोषणा की जाए।
ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया के नेता किन जोंग उन ने दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए से शुक्रवार को ऐतिहासिक मुलाक़ात की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1950 के दशक में होने वाले युद्ध के बाद पहली बार उत्तरी कोरिया के किसी नेता ने दक्षिणी कोरिया की धरती पर आज पहली बार अपना क़दम रखा है।