अमरीका के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए तैयारः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i61908-अमरीका_के_विरुद्ध_कड़ी_कार्यवाही_के_लिए_तैयारः_चीन
चीन ने घोषणा की है कि उसने अमरीका के विरूद्ध कड़े क़दम उठाने का फैसला कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१८ ०८:३७ Asia/Kolkata
  • अमरीका के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए तैयारः चीन

चीन ने घोषणा की है कि उसने अमरीका के विरूद्ध कड़े क़दम उठाने का फैसला कर लिया है।

चीन के वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि व्यापार, पूंजी निवेश और तकनीकी मामलों में कोई भी एेसा क़दम अमरीका उठाता है जिससे चीन के लिए रुकवाटें आएं तो फिर बीजिंग, वाशिग्टन के विरुद्ध कड़े आर्थिक क़दम उठाएगा।

इस बयान में बल देकर कहा गया है कि अमरीका इस बात का प्रयास कर रहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में चीन के पूंजी निवेश को रोका जाए।  चीन का कहना है कि वह अमरीका की हर एक तरफ़ा कार्यवाही का विरोध करेगा।

ज्ञात रहे कि अमरीका अपनी कंपनियों और संस्थाओं के माध्यम से चीन पर आर्थिक दबाव बनाना चाहता है।  इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प, वैश्विक विरोध के बावजूद 8 मार्च को चीन सहित कई देशों से अल्मोनियम के आयात में कमी करने का आदेश दे चुके हैं।