चीन में सकूल छात्रों पर हमला 9 हताहत
चीन में एक व्यक्ति ने स्कूली बच्चों पर चाकू से हमला करके कम से कम 9 बच्चों की हत्या कर दी।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में कम से कम 9 बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
यह हमला शानक्सी प्रांत के मिजी काउंटी के एक सैकेंडरी स्कूल के पास हुआ। अधिकारियों के अनुसार हमलावर ने स्कूल से घर जा रहे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें 9 बच्चों की मौत हो गई तथा 12 घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है।
यह भी बताया जा रहा है किचाकू की धार तेज करने वाले एक आदमी ने यह हमला किया। प्रशासन का कहना है कि चीन में कई वर्षों के बाद ऐसी कोई खूंखार वारदात हुई है।
शांझी प्रांत के मिझी काउंटी के प्रचार विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि स्कूल के बाहर छात्रों पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोक सुरक्षा विभाग ने बताया कि मिझि प्रांत के झाओजियाशन गांव के झाओ नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हताहत हुए बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। यह हमला तब हुआ जब बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में सात लड़कियां और दो लड़के मारे गए हैं।