अफ़ग़ानिस्तान, तीन धमाकों में 49 हताहत, दर्जनों घायल + फ़ोटो
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार प्रांत के ज़िला दामान में तीन बम धमाकों में छात्रों और पत्रकारों सहित 49 लोग हताहत और कई अन्य घायल हो गये।
अफ़ग़ान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कंधार प्रांत में आत्मघाती हमलावर ने विदेशी सैनिकों की गाड़ियों को निशाना बनाया जिसके परिणाम में 20 नागरिक हताहत और कई अन्य घायल हो गये।
स्थानीय अधिकारियों का कहना था कि आत्मघाती हमलावर ने प्रांत के ज़िला दामान में स्वयं को विदेशी सैनिकों के कारवां के निकट धमाके से उड़ा दिया। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में दामान में स्थित एक मदरसे के 11 छात्रों की मौत हो गयी और कई अन्य के घायल होने की सूचना है। इस हमले की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी ग्रुप ने नहीं ली है।

दूसरी ओर राजधानी काबुल में दो बम धमाकों में कई पत्रकार सहित 29 लोग हताहत और 45 अन्य घायल हुए हैं।
अफ़ग़ान गृहमंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार पहले धमाके में आत्मघाती हमलावर ने अफ़ग़ानिस्तान की गुप्तचर एजेन्सी नेश्नल एनडीएस के कार्यालय के निकट स्वयं को धमाके से उड़ा लिया जिसमें कई लोग हताहत और घायल हुए।

रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके के बीस मिनट बाद दूसरा धमाका हुआ जिसमें अवसर पर मौजूद सहायताकर्मियों और पत्रकारों को निशाना बनाया गया। इस हवाले से अफ़ग़ान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि इन दोनों हमलों में कम से कम 29 लोग हताहत और 45 के घायल होने की सूचना है जबकि मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।

दूसरी ओर फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हमारे गये लोगों में उनका फ़ोटोग्राफ़र शाह मराई भी शामल है जो धमाकों के समय घटना स्थल पर मौजूद था। इसके अतिरक्त स्थानीय समाचार एजेन्सी तूलअ के इस घटना में दो अन्य पत्रकार भी घायल हुए हैं। अभी तक यह पता नहीं चला सका कि दूसरा धमाका भी आत्मघाती था या नहीं किन्तु इन हमलों की ज़िम्मेदारी दाइश ने स्वीकार कर ली है। (AK)