परमाणु समझौते से निकलने पर अमेरिका एकेला पड़ जाएगाः अमेरिकी सीनेटर
वरिष्ठ अमेरिकी राजनेता और डेमोक्रेट पार्टी के सीनेटर बेन कार्डियन ने व्हाइट हाउस को चेतावनी दी है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते से निकलने का अर्थ यह है कि अमेरिका दुनिया में एकेला पड़ जाएगा।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेट पार्टी के सीनेटर बेन कार्डियन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि ईरान के साथ हुए शांतिपूर्ण परमाणु समझौता ही वह एकमात्र रास्ता है जिसके माध्यम से हम ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोक सकते हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को यह चेतावनी भी दी कि अगर वॉशिंग्टन इस समझौते से बाहर निकलता है तो वह यह जान लें कि फिर अमेरिका, अपने सहयोगियों को खो देगा और विश्व में एकेला पड़ जाएगा।
डेमोक्रेट सीनेटर बेन कार्डिन ने कहा कि वह ईरान के ख़िलाफ़ ग़ैर परमाणु मामलों में लगाए गए प्रतिबंधों में और अधिक तीव्रता का पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हम जेसीपीओए का भी पूरा समर्थन करते हैं।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु एजेंसी आईएईए ने बार-बार ईरान के पारदर्शी और शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों की पुष्टि की है और कहा है कि ईरान ने परमाणु समझौते पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरी तरह लागू किया है।
याद रहे कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 12 मई तक ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को फिर से सत्यापित नहीं करता है, तो ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंध फिर से लागू किए जाएंगे।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्लड ट्रम्प ने 12 मई की तारीख़ केवल इसलिए तय की है, उनके कथनानुसार यूरोपीय देश ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते में मौजूद कमियों को दूर कर लें। इस बीच, वरिष्ठ ईरानी नेतृत्व ने कहा है कि वह डोनल्ड ट्रम्प के संभावित समझौते से अलग होने वाले एलान पर यह प्रतिक्रिया दें कि अगर अमेरिका इस समझौते से अलग होता है तो ईरान भी परमाणु समझौते के साथ-साथ एनपीटी समझौते से भी स्वयं को अलग कर लेगा। (RZ)