यूरोप की एकल सेना बनाई जाएः यूरोपीय संघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62300-यूरोप_की_एकल_सेना_बनाई_जाएः_यूरोपीय_संघ
यूरोपीय संघ ने मांग की है कि यूरोप की एक एकल सेना बनाए जाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१८ ०५:३७ Asia/Kolkata
  • यूरोप की एकल सेना बनाई जाएः यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ ने मांग की है कि यूरोप की एक एकल सेना बनाए जाने की मांग की है।

यूरोपीय संसद सभापति एंटोनियो टायानी ने कहा है कि यह बहुत ज़रूरी है कि यूरोप को पलायन और सुरक्षा के उद्देश्य से एक बजट निर्धारित करना चाहिए।  यह बात उन्होंने श्पेगल पत्रिका को दिये अपने इन्टरव्यू में कही।  उन्होंने कहा कि मई सन 2019 के चुनाव से पहले इस बजट के बारे में हमें फैसला करना होगा ताकि यूरोप की राजनैतिक प्राथमिकताएं स्पष्ट हो सकें।

यूरोपीय संसद सभापति ने बल देकर कहा कि यूरोपीय संघ की सुरक्षा के लिए अधिक और प्रभावी क़दम उठाए जाने की ज़रूरत है।  उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों की सीमाओं की सुरक्षा और उनका समर्थन, महत्वपूर्ण है।  उनका कहना था कि पलायन के बारे में यूरोप को अब नए क़ानूनों की ज़रूरत है।