कोरिया, सऊदी अरब में परमाणु बिजलीघर बनाने को तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62310-कोरिया_सऊदी_अरब_में_परमाणु_बिजलीघर_बनाने_को_तैयार
दक्षिणी कोरिया, सऊदी अरब में परमाणु बिजलीघर बनाने जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१८ ०८:०६ Asia/Kolkata
  • कोरिया, सऊदी अरब में परमाणु बिजलीघर बनाने को तैयार

दक्षिणी कोरिया, सऊदी अरब में परमाणु बिजलीघर बनाने जा रहा है।

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ख़ालिद फ़ल्लाह ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि दक्षिणी कोरिया उनके देश में परमाणु बिजलीघर बनाने के लिए तैयार है।  सऊदी ऊर्जामंत्री ने यह बात सियोल में अपनी यात्रा के दौरान दक्षिणी कोरिया के अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता में कही।

इसी बीच दक्षिणी कोरिया के वित्तमंत्री ने कहा है कि सऊदी अरब को इस बारे में दो सप्ताहों के भीतर अपना जवाब देे देना चाहिए।  इस प्रकार दक्षिणी कोरिया का मध्यपूर्व में यह दूसरा बड़ा सौदा होगा इससे पहले दक्षिणी कोरिया ने सन 2009 में संयुक्त अरब इमारात के साथ 20 अरब डाॅलर का सौदा किया था।