परमाणु समझौते के निरस्त होने के परिणाम बहुत गंभीर होंगेः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62312-परमाणु_समझौते_के_निरस्त_होने_के_परिणाम_बहुत_गंभीर_होंगेः_रूस
रूस का कहना है कि परमाणु समझौते के निरस्त होने के बहुत गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१८ ०९:०१ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते के निरस्त होने के परिणाम बहुत गंभीर होंगेः रूस

रूस का कहना है कि परमाणु समझौते के निरस्त होने के बहुत गंभीर परिणाम सामने आएंगे।

रूस ने एक बयान जारी करके चेतावनी दी है कि परमाणु समझौते के निरस्त किये जाने के बहुत ही गंभीर परिणाम सामने आएंगे।  इस बयान में कहा गया है कि परमाणु समझौता इसके समस्त पक्षों के हितों की पूर्तिकर्ता है।

रूस के इस बयान में कहा गया है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते के टूटने की स्थिति में इसके दुष्परिणाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सामने आएंगे और यह एनपीटी को भी प्रभावित करेगा।  रूसी बयान के अनुसार परमाणु समझौते के निरस्त होने से कोरिया प्रायःद्वीप भी प्रभावित होगा।