अफ़ग़ानिस्तान, महत्वपूर्ण सड़क पर क़ब्ज़े के लिए हमले तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62416-अफ़ग़ानिस्तान_महत्वपूर्ण_सड़क_पर_क़ब्ज़े_के_लिए_हमले_तेज़
अफ़ग़ानिस्तान के केन्द्र ग़ज़नी प्रांत में महत्वपूर्ण हाईवे पर क़ब्ज़े के लिए तालेबान लड़ाकों के हमले के जवाब में अमरीकी वायु सेना ने अफ़ग़ान सैनिकों की सहायता के लिए कई हमले किए जिसके परिणाम में 31 लड़ाकों के मारे जाने की सूचना हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१८ १५:०१ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, महत्वपूर्ण सड़क पर क़ब्ज़े के लिए हमले तेज़

अफ़ग़ानिस्तान के केन्द्र ग़ज़नी प्रांत में महत्वपूर्ण हाईवे पर क़ब्ज़े के लिए तालेबान लड़ाकों के हमले के जवाब में अमरीकी वायु सेना ने अफ़ग़ान सैनिकों की सहायता के लिए कई हमले किए जिसके परिणाम में 31 लड़ाकों के मारे जाने की सूचना हैं।

डान समाचारपत्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुहम्मद आरिफ़ नूरी का कहना था कि लड़ाकों ने महत्वपूर्ण सड़क पर क़ब्ज़े के प्रयास के दौरान विभिन्न सुरक्षा चेकपोस्टों पर हमला किया।

उनका कहना था कि अमरीकी वायु सेना की सहायता से तालेबान लड़ाकों को ग़ज़नी और पकतीका को जोड़ने वाले हाईवे से पीछे ढकेल दिया किन्तु लड़ाकों की ओर से बहुत अधिक नुक़सान पहुंचाए जाने के कारण सड़क अभी तक बंद है।

दूसरी ओर ख़ामा की रिपोर्ट के अनुसार क़ंधार प्रांत के पुलिस चीफ़ जनरल अब्दुर्रज़्ज़ाक़ के आवास पर लड़ाकों की ओर से निरंतर आत्मघाती हमले किए गये।

उक्त आत्मघाती हमलों के परिणाम में 5 लोग हताहत हुए जबकि आत्मघाती हमलों की पुष्टि करते हुए सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमलों में 2 पुलिसकर्मी हताहत और 3 आत्मघाती हमलावर मारे गये।

घटना का ब्योरा देते हुए सुरक्षा अधिकारियों का कहना था कि ज़िला स्पन बोल्दक में जनरल अब्दुर्रज़्ज़ाक़ के आवास पर होने वाले हमले के आरंभ में एक आत्मघाती बमबार ने स्वयं को धमाके से उड़ाया था जिसके बाद पुलिस और अन्य हमलावरों के बीच झड़पें शुरु हो गयीं। (ak)