तुर्की ने अमरीका को दी चेतावनी, ईंट का जवाब ईंट से
नाटो के दो बड़े सदस्य देशों अमरीका और तुर्की के बीच खींचतान जारी है।
तुर्की ने कहा है कि अमरीका ने अगर उसे रूस से हथियार ख़रीदने से रोका तो वह इसका बदला ज़रूर लेगा।
तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद चाउश ओग़लू ने सीएनएन तुर्क से बात करते हुए कहा, अमरीका ने अगर हमारे ऊपर प्रतिबंध लगाए या ऐसा कोई क़दम उठाया तो तुर्की निश्चित रूप से इसका बदला लेगा।
तुर्क विदेश मंत्री ने कहा, तुर्की कोई ऐसा देश नहीं है, जो आपके आदेश की अधीन है, यह एक स्वाधीन देश है। ख़ुद को एक बड़ा देश समझकर दूसरों को आदेश देना कि क्या ख़रीदें और क्या बेंचें, यह सही नहीं है और विशेष रूप से यह घटक देशों के लिए किसी तरह से भी उचित नहीं है।
ग़ौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने तुर्की को धमकी दी है कि अगर उसने रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 ख़रीदा तो उसके ख़िलाफ़ प्रतिबंध लगा दिए जायेंगे। msm