विलादीमीर पुतीन ने चौथे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण कर ली
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62464-विलादीमीर_पुतीन_ने_चौथे_कार्यकाल_के_लिए_शपथ_ग्रहण_कर_ली
रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने सोमवार को चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर ली।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१८ १२:५९ Asia/Kolkata
  • विलादीमीर पुतीन ने चौथे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण कर ली

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने सोमवार को चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर ली।

पुतिन का छह वर्षों का चौथा कार्यकाल शुरू हो गया है। शपथग्रहण समारोह में रूस के संविधान की शपथ लेकर विलादीमीर पुतीन ने कहा कि रूस, उसके वर्तमान और भविष्य के लिए हर संभव कार्य करना मैं अपना कर्तव्य और अपने जीवन का लक्ष्य मानता हूं। पुतिन ने रूस के लोगों को उनके समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि हमने अपनी पितृभूमि के गौरव को पुन: जीवित किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते मैं रूस की ताकत और समृद्धि को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

ज्ञात रहे कि मार्च में हुए आम चुनाव में विलादीमीर पुतीन ने 76.7 प्रतिशत वोट मिले थे। (AK)