बारह सेनेटरों की मांग बाक़ी रहे परमाणु समझौता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62516-बारह_सेनेटरों_की_मांग_बाक़ी_रहे_परमाणु_समझौता
अमरीका के 12 सेनेटरों ने ट्रम्प से मांग की है कि वे परमाणु समझौते से न निकलें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०१८ ११:२९ Asia/Kolkata
  • बारह सेनेटरों की मांग बाक़ी रहे परमाणु समझौता

अमरीका के 12 सेनेटरों ने ट्रम्प से मांग की है कि वे परमाणु समझौते से न निकलें।

ट्रम्प को पत्र भेजकर अमरीका के बारह सेनेटरों ने उनसे मांग की है कि परमाणु समझौते को सुरक्षित रखा जाए।

इन अमरीकी सेनेटरों का कहना है कि यदि अमरीका, परमाणु समझौते से एक पक्षीय रूप में निकल जाता है तो एेसे में ईरान, फिर से परमाणु गतिविधियां आरंभ कर सकता है।  हिल्स वेबसाइट के अनुसार यदि एेसा कुछ होता है तो दोनो रूप में हमारे राष्ट्रीय हितों को नुक़सान पहुंचा।  अमरीकी सेनेटरों ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि परमाणु समझौते से ट्रम्प के निकल जाने की स्थिति में उत्तरी कोरिया और अमरीका के बीच होने वाली आगामी  वार्ता प्रभावित होगी।

इससे पहले फ़्रांस और ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्ष वाशिग्टन की यात्रा करके ट्रम्प को यह समझाने के प्रयास करते रहे हैं कि वे एक पक्षीय रूप से परमाणु समझौते से बाहर न निकलें।