म्यांमार की सरकार हिंसा के ज़िम्मेदारों पर मुकद्दमा चलायेः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62648-म्यांमार_की_सरकार_हिंसा_के_ज़िम्मेदारों_पर_मुकद्दमा_चलायेः_राष्ट्रसंघ
रोहिंग्या मुसलमानों के दमन के कारण म्यांमार की सरकार की अगस्त 2017 में तीव्र आलोचना की गई थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०१८ ०६:२५ Asia/Kolkata
  • म्यांमार की सरकार हिंसा के ज़िम्मेदारों पर मुकद्दमा चलायेः राष्ट्रसंघ

रोहिंग्या मुसलमानों के दमन के कारण म्यांमार की सरकार की अगस्त 2017 में तीव्र आलोचना की गई थी।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने म्यांमार की सरकार का आह्वान किया है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ की गयी हिंसा की जांच करके उसके जिम्मेदारों पर मुकद्दमा चलाये।

समाचार एजेन्सी रोयटर की रिपोर्ट राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने म्यांमार की सरकार का आह्वान किया है कि वह राखीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ की गयी हिंसा के संबंध में जांच करे और इस क्षेत्र में तुरंत मानवीय सहायता पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करे।

सुरक्षा परिषद की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में आया है कि   इस परिषद के सदस्य म्यांमार सरकार का आह्वान करते हैं कि मानवाधिकारों के हनन और हिंसा के संबंध में पारदर्शी ढंग से जांच करके दोषियों के खिलाफ मुकद्दमा चलाये। रोहिंग्या मुसलमानों के दमन के कारण म्यांमार की सरकार की अगस्त 2017 में तीव्र आलोचना की गई थी।

राष्ट्रसंघ ने म्यांमार की सरकार पर राखीन प्रांत में नस्ली सफाये का आरोप लगाया है।

ज्ञात रहे कि म्यांमार की सेना और इस देश के अतिवादी बौद्धों ने राखीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ विस्तृत पैमारे पर अपराध अंजाम दिये हैं जिसमें अब तक हज़ारों व्यक्ति हताहत व घायल हो चुके हैं जबकि लाखों व्यक्ति बेघर हो गये। MM