क्यूबा ने ट्रम्प के फैसले की भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62656-क्यूबा_ने_ट्रम्प_के_फैसले_की_भर्त्सना_की
क्यूबा ने इसी प्रकार किसी भी देश के विरुद्ध प्रतिबंध लगाये जाने का विरोध किया और कहा कि विश्व में शांति व सुरक्षा की स्थापना हेतु सुरक्षा परिषद को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिये।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May १०, २०१८ १३:२२ Asia/Kolkata
  • क्यूबा ने ट्रम्प के फैसले की भर्त्सना की

क्यूबा ने इसी प्रकार किसी भी देश के विरुद्ध प्रतिबंध लगाये जाने का विरोध किया और कहा कि विश्व में शांति व सुरक्षा की स्थापना हेतु सुरक्षा परिषद को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिये।

समाचार एजेन्सी शिन हुआ की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबा की सरकार ने परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से अमेरिकी सरकार के निकल जाने और ईरान पर दोबारा प्रतिबंधों के लगा दिये जाने के बारे में घोषणा की है कि हवाना परमाणु ऊर्जा से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए लाभ उठाने हेतु परमाणु ऊर्जा में विस्तार को हर देश का कानूनी अधिकार मानता है।

इसी प्रकार क्यूबा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विषय में सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के क्रियान्वयन पर बल दिया।

क्यूबा ने इसी प्रकार किसी भी देश के विरुद्ध प्रतिबंध लगाये जाने का विरोध किया और कहा कि विश्व में शांति व सुरक्षा की स्थापना हेतु सुरक्षा परिषद को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिये।

ज्ञात रहे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार की रात को यह निराधार दावा करके परमाणु समझौते से निकल गये थे कि इस समझौते का कोई फायदा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की एकपक्षीय कार्यवाही ऐसी स्थिति में हो रही है जब परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले ईरान के अलावा पांच अन्य देशों और विश्व के बहुत से देशों ने इस अंतरराष्ट्रीय समझौते के प्रति कटिबद्ध रहने का समर्थन किया है। MM