पेरिस में हुआ आतंकवादी हमला, दाइश ने ली ज़िम्मेदारी
दाइश ने पेरिस में हुए आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की है।
यह हमला शनिवार रात फ़्रांस की राजधानी पेरिस के केन्द्र में हुआ।
एक हमलावर ने शनिवार की रात पेरिस के पैलेस डी एल ओपरा मैदान में लोगों पर चाक़ू से हमला किया जिसमें एक व्यक्ति मारा गया और 8 लोग घायल हुए।
फ़्रांसीसी पुलिस ने हमलावर को गोली मार कर ढेर कर दिया।
फ़्रांस में 2015 के शुरु से अब तक आतंकवादी हमलों में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गयी है।
13 नवंबर 2015 को पेरिस में और 14 जुलाई 2016 को फ़्रांस के नीस शहर में हुए आतंकवादी हमलों में 210 से ज़्यादा लोग मारे गए और इन हमलों की ज़िम्मेदारी दाइश ने ली थी।
इन हमलों के बाद से पूरे फ़्रांस में आपात स्थिति का एलान हुआ जो अभी तक जारी है।
फ़्रांस सहित पश्चिमी देशों को, जिन्होंने सीरिया सहित पश्चिम एशियाई देशों में मौजूद आतंकियों की मदद करने में तनिक भी संकोच से काम न लिया, अब आतंकवादी गुट दाइश में मौजूद योरोपीय देशों के सदस्यों की स्वदेश वापसी और उनकी ओर से आतंकवादी हमलों का सामना है। (MAQ/N)