उत्तरी कोरिया के सामने पीछे हटा अमरीका
May १७, २०१८ १४:०४ Asia/Kolkata
अमरीकी सरकार ने उत्तरी कोरिया के सामने पीछे हटते हुए दक्षिणी कोरिया के साथ युद्धाभ्यास के बारे में अपने रुख में बदलाव किया है।
उत्तरी कोरिया की ओर से ट्रम्प के साथ इस देश के नेता की भेंट के कार्यक्रम को रद्द करने की धमकी के बाद वाशिंग्टन ने कहा है कि इस देश के बमबार विमान , दक्षिणी कोरिया के साथ हवाई युद्धाभ्यास में भाग नहीं लेंगे।
वाशिंग्टन एेसी दशा में अपने रुख से पीछे हटा है कि जब उत्तरी कोरिया ने बल दिया था वह इस युद्धाभ्यास को खतरा समझता है और यह चीज़ 12 जून को सिंगापुर में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की भेंट के कार्यक्रम पर पुनर्विचार का कारण बन सकती है।
रिपोर्टों से पता चलता है कि एक हफ्ते से जारी इस युद्धाभ्यास में अभी तक अमरीकी बमबार विमान नजर नहीं आए हैं। (Q.A.)
टैग्स