इस्तांबोल में ओआईसी की बैठक जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63212-इस्तांबोल_में_ओआईसी_की_बैठक_जारी
इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी की विशेष बैठक फ़िलिस्तीनी विशेषकर ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनियों के अपराधों तथा अमरीकी दूतावास के बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरण के मुद्दे पर चर्चा के लिए तुर्की के शहर इस्तांबोल में जारी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May १८, २०१८ ११:०० Asia/Kolkata
  • इस्तांबोल में ओआईसी की बैठक जारी

इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी की विशेष बैठक फ़िलिस्तीनी विशेषकर ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनियों के अपराधों तथा अमरीकी दूतावास के बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरण के मुद्दे पर चर्चा के लिए तुर्की के शहर इस्तांबोल में जारी है।

इस्लामी सहयोग संगठन के विशेषज्ञों का सम्मेलन, इस्तांबूल में गुरुवार को आरंभ हुआ और शुक्रवार को पहले सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों और राष्ट्रध्यक्षों का सम्मेलन जारी है।

यह दो दिवसीय बैठक तुर्की के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री के निमंत्रण पर हो रही है। गुरुवार की बैठक में ओआईसी के विशेषज्ञों ने विदेशीमंत्री स्तर पर होने वाली बैठक का घोषणापत्र तैयार किया। कार्यक्रमानुसार जुमे की नमाज़ के बाद ओआईसी के विदेशमंत्रियों की बैठक आयोजित होगी जिसमें 40 इस्लामी देश भाग लेेंगे। 

ओआईसी की इस बैठक में ईरान उच्चस्तर पर भाग ले रहा है। इस बैठक में ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी और विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ भग लेंगे। (AK)