बश्शार असद रूस पहुंचे, पुतीन से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63216-बश्शार_असद_रूस_पहुंचे_पुतीन_से_महत्वपूर्ण_मुद्दों_पर_चर्चा
रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन और सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने रूस के शहर सोची में सीरिया के वर्तमान हालात पर विचार विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०१८ ०७:५० Asia/Kolkata
  • बश्शार असद रूस पहुंचे, पुतीन से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन और सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने रूस के शहर सोची में सीरिया के वर्तमान हालात पर विचार विमर्श किया।

सोची में रूसी सूत्रों के हवाले से फ़्रांस प्रेस ने रिपोर्ट दी है कि गुरुवार की शाम सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद और रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने सीरिया में आतंकवादी गुटों की पराजय के बाद इस देश में शांति और स्थिरता की स्थापना के मार्गों पर विचार विमर्श किया।

क्रिमलन हाऊस से जारी बयान में कहा गया है कि इस मुलाक़ात में बश्शार असद ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाक़ात में कहा कि सीरिया में हालात पहले से बेहतर हैं और दमिश्क़ सरकार , जेनेवा वार्ता के आधार पर संविधान के गठन के लिए कमेटी बनाने के लिए प्रतिनिधि भेजने को तैयार है। 

इस मुलाक़ात में दोनों नेताओं ने  इसी प्रकार सीरिया में राजनैतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और इस प्रक्रिया को तेज़ करने पर बल दिया।

इस मुलाक़ात में रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने बश्शार असद को आतंकवाद से संघर्ष के क्षेत्र में सीरिया की सेना की सफलताओं पर बधाई दी और कहा कि आतंकवाद से मुक़ाबले में सीरियाई सेना की सफलताओं और राजनैतिक प्रक्रिया शुरु होने के बाद सीरिया से समस्त विदेशी सैनिकों को बाहर निकल जाना चाहिए।

इस मुलाक़ात में दोनों ने सीरिया के पुनर्निमाण में रूसी कंपनियों की भूमिका पर भी चर्चा की। (AK)