क्यूबा का विमान दुर्घटनाग्रस्त कई हताहत
May १९, २०१८ ०३:३२ Asia/Kolkata
क्यूबा के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसपर सवार लोगों के मारे जाने की संभावना पाई जाती है।
रोएटर्ज़ के अनुसार क्यूबा के सरकारी टेलिविज़न ने शुक्रवार की रात एलान किया कि विमान पर सवार लोगों के हताहत होने की अभी कोई पुष्ट सूचना नहीं मिली है। विमान पर 100 से अधिक लोग सवार थे। क्यूबा का यह यात्री विमान राजधानी हवाना से क्यूबा के ही एक नगर हूलगिन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान, टेकआॅफ करते समय ही दुर्धटना का शिकार हो गया। कुछ लोगों का मानना है कि दुर्घटना की वजह तकनीकी ख़राबी हो सकती है। हालांकि अभी दुर्धटना का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
टैग्स