अफ़ग़ानिस्तान में स्टेडियम में धमाका 8 की मौत 43 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63266-अफ़ग़ानिस्तान_में_स्टेडियम_में_धमाका_8_की_मौत_43_घायल
अफ़ग़ानिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान एक स्टेडियम में होने वाले विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १९, २०१८ ०५:५४ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में स्टेडियम में धमाका 8 की मौत 43 घायल

अफ़ग़ानिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान एक स्टेडियम में होने वाले विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की रात अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत के जलालाबाद नगर में एक स्टेडियम में क्रिकेट का मैच चल रहा था।  मैच के दौरान एकदम से विस्फोट हुए जिनमें 8 लोग मारे गए।  इन धमाकों में 43 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।  घायलों में आठ लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई गई है।

नंगरहार की प्रांतीय परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि यह धमाके दो राॅकेटों के हमले के कारण हुए।  उन्होंने कहा कि जिस समय फुटबाल के स्टेडियम में क्रिकेट का मैच चल रहा था उसी समय दर्शकों के बीच दो राॅकेट आकर गिरे।  हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी ने धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी किंतु यह बात सबको पता है कि नंगरहार प्रांत में दाइश और तालेबान दोनों ही सक्रिय हैं जो आए दिन कोई न कोई कार्यवाही करते रहते हैं।