पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63764-पाकिस्तान_में_25_जुलाई_को_आम_चुनाव_की_घोषणा
पाकिस्तान के चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया है कि राष्ट्रपति ने देश में 25 जुलाई को आम चुनाव कराए जाने को मंज़ूरी दे दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०१८ ०४:५१ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव की घोषणा

पाकिस्तान के चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया है कि राष्ट्रपति ने देश में 25 जुलाई को आम चुनाव कराए जाने को मंज़ूरी दे दी है।

अलताफ़ ख़ान ने बताया कि राष्ट्रपति मममून हुसैन ने चुनावों के लिए 25 जुलाई की तारीख़ को अपनी स्वीकृति दे दी है। प्रवक्ता के अनुसार संसद और प्रांतीय असेम्बलियों के लिए चुनाव एक ही दिन कराए जाएंगे। पाकिस्तान की वर्तमान सरकार का कार्यकाल जल्द ही ख़त्म हो रहा है। आम चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जून के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। पाकिस्तान के संविधान के अनुसार संसद और प्रांतीय असेम्बलियों के चुनाव उनके कार्यकाल ख़त्म होने के बाद 60 दिन के अंदर कराए जाने चाहिए। संसद और पंजाब असेम्बली का संवैधानिक पांच वर्षीय कार्यकाल 31 मई को पूरा होगा। जबकि सिंध, ख़ैबर पख़्तून ख़ाह और बलूचिस्तान की असेम्बली का कार्यकाल 28 मई को समाप्त होगा।

 

वर्तमान सरकार का कार्यकाल 31 मई को पूरा हो रहा है, इसके बाद देश में आम चुनाव कार्यवाहक सरकार की निगरानी में आयोजित कराए जाएंगे। कार्यवाहक प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की होगी। कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति विपक्ष के नेता और वर्तमान प्रधानमंत्री के परामर्श से होगी। दोनों पक्षों की ओर से तीन प्रत्याशियों के नाम दिए जाएंगे और इनमें से सर्वमान्य प्रत्याशी को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा। (HN)