पुतीन ने दिया किम जुंग ऊन को रूस आने का निमंत्रण
रूस के विदेशमंत्री ने उत्तरी कोरिया के नेता किम जुंग ऊन को रूस आने का न्योता दिया है।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ यह न्योता देने स्वयं उत्तरी कोरिया गए। उन्होंने किम जुंग ऊन के साथ भेंट में कहा कि आप रूस की यात्रा के लिए माॅस्को तशरीफ़ लाएं। उन्होंने उत्तरी कोरिया के नेता किम जुंग ऊन को राष्ट्रपति पुतीन का संदेश देते हुए कहा कि आप रूस आइए। लावरोफ़ ने किम जुंग ऊन से कहा कि आपके रूस आने से हमें बड़ी खुशी होगी। रूसी विदेशमंत्री ने इस भेंट से पहले उत्तरी कोरिया के विदेशमंत्री से भेंटवार्ता की थी।
ज्ञात रहे कि इससे पहले घोषणा की गई थी कि अमरीकी राष्ट्रपति और उत्तरी कोरिया के नेता के बीच वार्ता होने वाली है जो स्थगित कर दी गई थी। कोरिया के नेता की ट्रम्प से भेंट के बारे में अमरीका से विरोधाभासी समाचार आने के बाद यह ख़बर आई कि लावरोफ ने किम जुंग ऊन को रूस आने का निमंत्रण दिया है। टीकाकारों का कहना है कि पुतीन चाहते हैं कि ट्रम्स से मुलाक़ात से पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जुंग ऊन रूस की यात्रा करें।