निकारागुआ में हिंसा, 98 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i64114-निकारागुआ_में_हिंसा_98_लोगों_की_मौत
निकारागुआ में सरकार विरोधी प्रदर्शन में हुई हिंसा में अब तक 98 लोगों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१८ १०:४४ Asia/Kolkata
  • निकारागुआ में हिंसा, 98 लोगों की मौत

निकारागुआ में सरकार विरोधी प्रदर्शन में हुई हिंसा में अब तक 98 लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ में कई दिनों से इस देश की सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन हो रहे थे। प्रदर्शनकारी निकारागुआ के राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा के ख़िलाफ़ लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार से निकारागुआ में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें भी शुरू हो गई हैं।

बुधवार से शुक्रवार के बीच अब तक निकारागुआ में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 98 लोगों की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी घायल है। रिपोर्टों के मुताबिक़ मरने और घायल होने वालों में सबसे अधिक संख्या निकारागुआ के छात्रों की है।

ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार और विपक्ष के बीच वार्ता प्रक्रिया आरंभ हो गई है, वार्ता के शुरू होने के बाद से यह आशा की जा रही है कि निकारागुआ की बिगड़ती स्थिति में अब सुधार आएगा। (RZ)