आस्ट्रिया के फ़ैसले पर तुर्की की कड़ी प्रतिक्रिया
आस्ट्रिया की ओर से कुद मस्जिदें बंद करने के फ़ैसले पर तुर्की की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।
तुर्की के विदेशमंत्री "चावूश ओग़लू" ने कहा है कि आस्ट्रिया के चांसलर की ओर से कुछ मस्जिदों को बंद करने का फै़सला, इस्लाम दुश्मनी का परिचायक है। उन्होंने कहा कि इस्लाम विरोधी और जातिवादी नेता, यूरोप को ख़तरनाक खाई की ओर ले जा रहे हैं। इसी संबन्ध में तुर्की के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि आस्ट्रिया में 7 मस्जिदों को बंद करके वहां के इमामों को निष्कासित करने का निर्णय, यूरोप विशेषकर आस्ट्रिया के बढ़ती जातीवादी विचारधरा का परिचायक है। दूसरी ओर तु्र्की के उप प्रधानमंत्री ने आस्ट्रिया के इस फ़ैसले को यूरोप में धर्म की मौत की संक्षा दी है। तु्र्की के धार्मिक मामलों के राष्ट्रीय संघ के प्रखमु अली अरबाश ने कहा है कि आस्ट्रिया में सात मस्जिदों को बंद करने पर आधारित फै़सला, मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का विरोधी होने के साथ ही एक बहुत बड़ी ग़लती है।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रिया के चांस्लर ने शुक्रवार को कहा था कि इस देश में तुर्की की मदद से बनने वाली 7 मस्जिदों को बंद किया जाएगा और वहां के धर्मगुरुओं को देश से निकाल दिया जाएगा।