अमेरिका ने चीन पर लगाया चोरी का आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i64656-अमेरिका_ने_चीन_पर_लगाया_चोरी_का_आरोप
अमेरिका ने आरोप लगाया है कि चीनी हैकरों ने अमेरिकी नौसेना का डेटा चोरी किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०१८ १५:४० Asia/Kolkata
  • अमेरिका ने चीन पर लगाया चोरी का आरोप

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि चीनी हैकरों ने अमेरिकी नौसेना का डेटा चोरी किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि उसके सरकारी हैकरों ने अमेरिकी नौसेना का संवेदनशील डेटा चुरा लिया है, जिसमें सुपर-गोल्ड एंटी-मिसाइल, पनडुब्बी से दाग़ी जाने वाली एक नई एंटी-शिप मिसाइल बनाने के प्लान के साथ-साथ कई ऐसी जानकारियां भी हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं

अमेरिकी मीडिया का कहना है कि चीन के सरकारी हैकरों द्वारा अमेरिकी नौसेना का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील डेटा चुराने के मामले में एफ़बीआई ने गहन जांच शुरू कर दी है।

वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से यह लिखा है कि चीनी हैकरों द्वारा की गई चोरी में सुपरसोनिक मिसाइल परियोजना से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण डेटा चोरी होने की पूरी संभावना है जो अमेरिका के लिए काफ़ी चिंताजनक बात है। एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि हैकरों ने एक ख़ुफ़िया प्रोजेक्ट (सी ड्रैगन), सिग्नल-सेंसर डाटा, पनडुब्बी रेडियो रूम और डेवलपमेंट यूनिट में सेंध लगाई।  हैकरों ने जिन कंप्यूटरों से यह डेटा चुराया वे एक कॉन्ट्रैक्टर के हैं। वॉशिंगटन पोस्ट ने कॉन्ट्रैक्टर के नाम का ख़ुलासा नहीं किया है। (RZ)