वर्ल्ड कप फुटबाल पर हमला करेंगेः दाइश
Jun १५, २०१८ ०४:२६ Asia/Kolkata
दाइश ने फुटबाल वर्ल्ड कप के दौरान हमले की धमकी फिर दोहराई है।
आतंकवादी गुट दाइश ने एक वीडियो जारी करके यह धमकी दी है कि रूस में उन स्टेडियमों और होटलों पर हमले करेंगे जहां पर विश्व कप फुटबाल के खिलाड़ी मौजूद होंगे।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार दाइश की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि रूस में खेले जा रहे फुटबाल के विशवकप के एक स्टेडियम में धमका हुआ है जहां से आग के शोले भड़क रहे हैं। वीडियो में रूस के सूची नगर के एक स्टेडियम को पूरी तरह से जलता दिखाया गया है और उसके ऊपर दाइश के एक ड्रोन को दिखाया जा रहा है।
दाइश ने दावा किया है कि सीरिया में युद्ध लड़ रहे उसके आतंकवादी, रूस में आयोजित फुटबाल के वर्ल्डकप पर हमला करने की योजना तैयार कर रहे हैं।
टैग्स