रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से हराया
फुटबाल विश्व कप के मेज़बान ने अपने मेहमान सऊदी अरब को 5-0 से हराकर अच्छी जीत दर्ज की।
फुटबाल विश्व कप के पहले मुकाबले में मेज़बान रूस ने शानदार शुरुआत करते हुए सउदी अरब पर 5-0 से बड़ी जीत दर्ज की। मैच के 12वें मिनट में यूरी गुजेंस्की ने गोल करके रूसी टीम को बढ़त दिला दी। हाफ टाइम से ठीक पहले 43वें मिनट में डेनिस चेरीशेव ने एक अन्य गोल करके रूस को दो शून्य से आगे कर दिया। इस प्रकार दूसरा हाफ पूरी तरह रूस के नाम रहा।
मैच के 71वें मिनट में सब्सीट्यूट खिलाड़ी अर्टम ज्यूबा ने हेडर के सहारे खूबसूरत गोल करने के बाद स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के 90वें मिनट में डेनिस चेरीशेव ने आउट साइड ऑफ द राइट फुट से गोल करके रूस की टीम को सऊदी अरब पर 4-0 की बढ़त दिला दी। मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले एलेक्जेंडर गोलोविन ने फ्री-किक के सहारे शानदार गोल करके मेज़बान टीम के लिए पांचवां गोल किया। इस प्रकार रूस ने सऊदी अरब से 5-0 से मैच जीत लिया
आज तीन मुकाबले होंगे। पहले मैच में ग्रुप-ए में उरुग्वे का सामना मिस्र से, दूसरे मुकाबले में ग्रुप-बी में मोरक्को की भिडंत ईरान से, जबकि तीसरे मैच में ग्रुप-बी में ही पुर्तगाल और स्पेन आमने-सामने होंगे।
ज्ञात रहे कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप-2018 का शानदार शुभारंभ 80 हज़ारत दर्शकों की क्षमता वाले रूसी स्टेडियम लुंजिनी स्टेडियम में कल हुआ जो मास्को में स्थित है।