ब्रिटेन में 3000 आतंकवादी !
ब्रिटेन में आतंकवाद के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि इस देश के नागरिकों के रूप में 3000 से अधिक आतंकवादी खुफिया जिंदगी गुज़ार रहे हैं।
राॅयटर्स के अनुसार टेमिटॅाप ओलोडो ने कहा कि इस देश में 20 हज़ार आतंकवादी, सुरक्षा संस्थाओं की नज़र में हैं लेकिन अन्य 3 हज़ार आतंकवादी आम नागरिकों के बीच छुपे हुए हैं।
उन्होंने ब्रिटिश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इराक़ और सीरिया से इस देश में लौटने वाले हर 10 आतंकवादियों में से केवल एक पर ही मुकद्दमा चलाया जाता है और चरमपंथ व आतंकवाद से मुकाबले की ब्रिटेन की नीति, आतंकवाद पर अंकुश लगाने की क्षमता नहीं रखती।
याद रहे रिपोर्टों के अनुसार लगभग 700 ब्रिटिश नागरिक, सीरिया में संकट के आरंभ के बाद , इस देश गये हैं और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि उनमें आधे से अधिक ब्रिटेन लौट चुके हैं।
याद रहे सीरिया में राष्ट्रपति बश्शार असद को सत्ता से हटाने के लिए पश्चिमी देशों ने अपने अरब घटकों की सहायता से पूरी दुनिया से आतंकवादी सीरिया भेजे थे। (Q.A.)