अफ़ग़ान सरकार ने 10 दिवसीय संघर्ष विराम किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65092-अफ़ग़ान_सरकार_ने_10_दिवसीय_संघर्ष_विराम_किया
मोहम्मद अशरफ ग़नी ने कहा है कि वह अफ़ग़ानी पक्षों के मध्य वार्ता के लिए तैयार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१८ ०४:३३ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ान सरकार ने 10 दिवसीय संघर्ष विराम किया

मोहम्मद अशरफ ग़नी ने कहा है कि वह अफ़ग़ानी पक्षों के मध्य वार्ता के लिए तैयार हैं।

समाचारिक सूत्रों ने ख़बर दी है कि अफ़ग़ान सरकार ने तालेबान गुट के साथ 10 दिवसीय युद्ध विराम किया है। समाचार एजेन्सी रोयटर की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान सरकार ने तालेबान के साथ बुधवार को समाप्त होने वाले युद्ध विराम की अवधि में 10 दिनों की वृद्धि कर दी है।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ़ ग़नी ने शुक्रवार को ईदे फित्र की नमाज़ पढ़ने के बाद तालेबान के साथ घोषित युद्ध विराम की अवधि में वृद्धि किये जाने के बाद इस गुट को एक बार फिर शांति के लिए आमंत्रित किया और कहा कि वह अफ़ग़ानी पक्षों के मध्य वार्ता के लिए तैयार हैं।

इसी संबंध में हेरात के पुलिस प्रमुख ने पहली बार मध्यस्थता और शांति स्थापित कराने के उद्देश्य से प्रांत के अशांत नगरों व क्षेत्रों की यात्रा की है और वह तालेबान के कुछ नेताओं से वार्ता कर रहे हैं। MM