नाइजीरिया में आत्मघाती धमाके, मरने वालों की संख्या 31 हुई
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65116-नाइजीरिया_में_आत्मघाती_धमाके_मरने_वालों_की_संख्या_31_हुई
उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में हुए दो आत्मघाती धमाकों में लगातार मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है, ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़ अब तक यह संख्या 31 हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१८ १०:३० Asia/Kolkata
  • नाइजीरिया में आत्मघाती धमाके, मरने वालों की संख्या 31 हुई

उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में हुए दो आत्मघाती धमाकों में लगातार मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है, ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़ अब तक यह संख्या 31 हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के बोर्नों राज्य के डामबो शहर में ईद मनाने के बाद अपने घरों को लौटने वाले लोगों को आतंकवादियों ने निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमला किया है। इस हमले में 31 आम नागरिकों की मौत हो गई है जबकि दसियों अन्य लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, आतंकवादियों ने न केवल आत्मघाती धमाके किए बल्कि धमाकों के बाद रॉकेट से भी कई हमले किए जिसके कारण मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक़ इन आत्मघाती धमाकों को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम ने अंजाम दिया है।

डामबो शहर के स्थानीय प्रशासन ने दोनों आत्मघाती हमलों में 31 लोगों मारे जाने की पुष्टि कर दी है, जबकि घायलों की संख्या 30 बताई है जिनमें कई की स्थिति गंभीर है, जिससे मृत्यु की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि आत्मघाती धमाके में कम लोगों की मौत हुई थी लेकिन उसके बाद होने वाले रॉकेट हमले में मरने वालों की संख्या ज़्यादा हुई है। (RZ)