अमरीका के परमाणु हथियारों के विरुद्ध जर्मनी में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65122-अमरीका_के_परमाणु_हथियारों_के_विरुद्ध_जर्मनी_में_प्रदर्शन
जर्मनी के नागरिकों ने अपने देश से अमरीकी परमाणु हथियारों को बाहर निकालने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१८ ११:०७ Asia/Kolkata
  • अमरीका के परमाणु हथियारों के विरुद्ध जर्मनी में प्रदर्शन

जर्मनी के नागरिकों ने अपने देश से अमरीकी परमाणु हथियारों को बाहर निकालने की मांग की है।

जर्मन में बहुत से मानवाधिकार तथा इस देश में शांति के समर्थन संगठनों ने विरोध करते हुए अपने देश में मौजूद अमरीकी परमाणु हथियारों को निकाल बाहर करने की मांग की है।  जर्मनी के Palatinate Rhineland प्रांत की "बूशेल" हवाई छावनी में अमरीका के परमाणु हथियार मौजूद हैं।  प्रदर्शनकारियों ने यूरोप से परमाणु हथियार निकालने के उद्देश्य से एक वैश्विक कंपेन चलाने की भी मांग की।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शांति के समर्थक संगठन के प्रमुख ने इस बारे में कहा है कि अमरीका के परमाणु हथियारों और को यूरोप में रखने की नैटो की रणनीति, स्पष्ट रूप में परमाणु शस्त्रों के प्रतिबंधों के समझौतों के विरुद्ध है।

ज्ञात रहे कि जर्मनी में अमरीका के हथियारों के विरोध में इस देश की जनता आए दिन प्रदर्शन करती रहती है और जर्मनी के बहुत से राजनेता भी इसके विरोधी हैं।