जापान ने किया दक्षिणी कोरिया के सैन्य अभ्यास का विरोध
जापान के विदेश मंत्रालय ने दक्षिणी कोरिया के नए सैन्य अभ्यास का विरोध किया है।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार जापान के विदेश मंत्रालय ने उस द्वीप के निकट दक्षिणी कोरिया के सैन्य अभ्यास का विरोध किया है जिसपर दोनो देशों के बीच मतभेद पाया जाता है।जापानी विदेश मंत्रालय के बयान में आया है कि दक्षिणी कोरिया की सेना ने छह युद्धपोतों, कई युद्धक विमानों तथा हैलिकाप्टरों के माध्यम से कोरिया प्रायःद्वीप के पूर्व में स्थित "डोक्डो" द्वीप पर सैन्य अभ्यास किया।
डोक्डो द्वीप पर दक्षिणी कोरिया की सेना की ओर से सैन्य अभ्यास एेसी स्थिति में किये जा रहे हैं कि जब अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने सिंगापूर में उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंग ऊन के साथ भेंट के बाद एलान किया था कि अमरीका की ओर से दक्षिणी कोरिया के साथ मंहगे युद्ध अभ्यास को बंद कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी कोरिया ने सन 1945 में अपने सैनिकों को डोक्डो द्वीप भेजने के बाद एलान किया था कि यह द्वीप हमसे संबन्धित है जबकि जापान का कहना है कि यह हमारा द्वीप है।