पाकिस्तान, तालेबान कमान्डर हवाई अड्डे से गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65170-पाकिस्तान_तालेबान_कमान्डर_हवाई_अड्डे_से_गिरफ़्तार
पाकिस्तान के पेशावर के बाचाख़ान इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे से प्रतिबंधित संगठन तहरीके तालेबान पाकिस्तान के एक कमान्डर को गिरफ़्तार कर लिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१८ ०६:०४ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, तालेबान कमान्डर हवाई अड्डे से गिरफ़्तार

पाकिस्तान के पेशावर के बाचाख़ान इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे से प्रतिबंधित संगठन तहरीके तालेबान पाकिस्तान के एक कमान्डर को गिरफ़्तार कर लिया गया।

फ़ेडरल इन्वीस्टीगेश्न एजेन्सी एफ़आईए हवाई अड्डे के डायरेक्टर तारिक़ परवेज़ का कहना था कि आतंकवाद के कई मुक़द्दमे में पुलिस को वांछित मौलवी बहादुर जान को निजी एयरलान की उड़ान से दुबई जाने के प्रयास के दौरान गिरफ़्तार कर लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार वांछित आतंकवादी ने हुलिया बदल रखा था किन्तु एमीग्रेशन अधिकारियों की ओर से काग़ज़ात की जांच पड़ताल के बाद गिरफ़्तार किया गया।

उनका कहना था कि आतंकवाद निरोधक दल सीटीडी की अपील पर गृहमंत्रालय ने मौलवी बहादुर जान का नाम एक्ज़िट कंट्रोल लिस्ट में शामिल कर लिया था। हिरासत में लिए गये तालेबान कमान्डर मौलवी बहादुर जान का संबंध ख़ैबर पख़्तूनख़ां के ज़िले बन्नो से है और संदिग्ध रूप से कई आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है।

ज्ञात रहे कि सीटीडी ने जारी महीने के आरंभ में केपी के क्षेत्र बुनेर से प्रतिबंधित टीटीपी के एक महत्वपूर्ण कमान्डर को गिरफ़्तार करने का दावा किया था जो संदिग्ध रूप से सुरक्षा बलों पर हमले और आतंकवादी कार्यवाहियों के लिए फ़ंड्ज़ जमा करने में लिप्त था।

सीटीडी अधिकारियों के अनुसार कराची से गिरफ़्तार टीटीपी के आतंकवादियों ने जांच के दौरान ही आतंकवादी कार्यवाहियों की विभिन्न घटनाओं में लिप्त होने को स्वीकार किया था।

पिछले सप्ताह अफ़ग़ानिस्तान के कुनड़ प्रांत में अमरीकी ड्रोन हमले में टीटीपी के प्रमुख मुल्ला फ़ज़लुल्लाह मारा गया था। (AK)