उत्तरी कोरिया के नेता का महत्वपूर्ण चीन दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65286-उत्तरी_कोरिया_के_नेता_का_महत्वपूर्ण_चीन_दौरा
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से वार्ता के बाद उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात में क्षेत्र के हवाल से होने वाली हालिया प्रगति पर विचार विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २०, २०१८ १४:३२ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया के नेता का महत्वपूर्ण चीन दौरा

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से वार्ता के बाद उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात में क्षेत्र के हवाल से होने वाली हालिया प्रगति पर विचार विमर्श किया।

ज्ञात रहे कि 13 जून को सिंगापुर में उत्तरी कोरिया और अमरीकी नेता नेताओं की मुलाक़ात हुई थी जिसके बाद डोनल्ड ट्रम्प ने बयान दिया था कि अमरीका, उत्तरी कोरिया के साथ बेहतर संबंध जारी रखेगा और किम जोंग उन परमाणु हथियारों के प्रतिष्ठान तबाह करेंगे।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार मुलाक़ात के दौरान चीनी राष्ट्रपति शि जिनपिंग ने अमरीका और उत्तरी कोरिया पर बल दिया है कि दोनों देश सिंगापुर में होने वाले समझौते का सम्मान करें।

चीनी मीडिया के अनुसार मुलाक़ाता में उत्तरी कोरिया के नेता ने वार्ता के हवाल से सकारात्मक कूटनयिक संबंध बरतने पर आभार व्यक्त किया।

ज्ञात रहे कि उत्तरी कतरिया के किसी नेता का जारी वर्ष चीन का यह तीसरा दौरा था। मीडिया पर जारी होने वाली रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया ने आशा व्यक्त की है कि वह चीन और दूसरे संबंधित देशों के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति स्थापित करेगा।

इस हवाले से कहा गया है कि शि जिनपिंग ने किम जोंग उन को कहा कि वह सिंगापुर में उत्तरी कोरिया और अमरीका के बीच वार्ता पर कार्यवाही चाहते हैं।

डोनल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन ने संयुक्त बयान जारी किया था कि वह क्षेत्र को परमाणु हथियारों के प्रतिष्ठानों से रहित करने के लिए मिलकर काम करेंगे जिसकी प्रतिक्रिया में डोनल्ड ट्रम्प ने दक्षिणी कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास की योजना छोड़ दी थी।

अमरीका और दक्षिणी कोरिया के सैन्य अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि हमने संयुक्त सैन्य अभ्यास की योजना स्थगित कर दी। (AK)