चीन के वित्त मंत्रालय ने दी अमरीका को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65316-चीन_के_वित्त_मंत्रालय_ने_दी_अमरीका_को_चेतावनी
चीन के वित्त मंत्रालय ने व्यापारिक मामले में अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१८ ०८:२४ Asia/Kolkata
  • चीन के वित्त मंत्रालय ने दी अमरीका को चेतावनी

चीन के वित्त मंत्रालय ने व्यापारिक मामले में अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।

चीनी वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीका पर आरोप लगाया है कि वह द्विपक्षीय व्यापार में एकपक्षीय नीति अपनाए हुए है।  काओफिंग ने कहा कि इस प्रकार की नीति से अमरीकी किसानों और मज़दूरों के हितों को ही क्षति पहुंचेगी।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका का यह आरोप निराधार है कि वहां से ग़ैर क़ानूनी ढंग से तकनीक चुराकर चीन लाई गई।  उन्होंने कहा कि यदि अमरीका ने वस्तुओं पर और अधिक टैक्स लगाया तो फिर चीन भी वैसा ही क़दम उठाएगा।

इससे पहले ट्रम्प ने धमकी दी थी कि चीन अगर व्यापार शुल्क बढ़ाने का क़दम उठाता है तो फिर हम 200 अरब डाॅलर की वस्तुओं पर शुल्क लगाकर इसे बराबर कर लेंगे।  चीन और अमरीका के बयानों से एेसा लगता है कि अमरीका और चीन के बीच व्यापारिक युद्ध का संकट गहराता जा रहा है।