कोरिया प्रायःद्वीप से युद्ध की समाप्ति की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65360-कोरिया_प्रायःद्वीप_से_युद्ध_की_समाप्ति_की_घोषणा
दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कोरिया प्रायःद्वीप से युद्ध की समाप्ति की घोषणा कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१८ ०६:३५ Asia/Kolkata
  • कोरिया प्रायःद्वीप से युद्ध की समाप्ति की घोषणा

दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कोरिया प्रायःद्वीप से युद्ध की समाप्ति की घोषणा कर दी है।

दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मून जानईन ने रूसी ड्यूमा में एलान किया है कि कोरिया प्रायःद्वीप से युद्ध अब समाप्त हो चुका है।

रूसी राष्ट्रपति की उपस्थिति में माॅस्को में ड्यूमा की बैठक में दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने गुरूवार को कहा कि कोरिया प्रायःद्वीप पर उत्तरी और दक्षिणी कोरिया तथा अमरीका की शत्रुता अब समाप्त हो गई है।  उन्होंने कहा कि अब सहकारिता का चरण आरंभ हो गया  है।  उन्होंने कोरिया प्रायःद्वीप से सैन्य अभ्यास के समाप्त होने की बात करते हुए कहा कि परमाणु निशस्त्रीकरण के बारे में उत्तरी कोरिया ने वास्तव में बहुत ही गंभीर क़दम उठाए हैं।  उन्होंने कहा कि विगत की भांति पियुंगयांग और वाशिग्टन भी अब एक-दूसरे के विरुद्ध युद्ध की बात नहीं कर रहे हैं।

दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि कोरिया प्रायःद्वीप पर शांति की स्थापना से परस्पर सहयोग और विस्तार की भूमिका प्रशस्त हुई है।