वाशिंगटन की सड़कों पर गूंजे आले सऊद मुर्दाबाद के नारे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65458-वाशिंगटन_की_सड़कों_पर_गूंजे_आले_सऊद_मुर्दाबाद_के_नारे
वाशिंगटन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आले सऊद शासन की आक्रामकतापूर्ण नीतियों के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०१८ १६:१२ Asia/Kolkata
  • वाशिंगटन की सड़कों पर गूंजे आले सऊद मुर्दाबाद के नारे

वाशिंगटन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आले सऊद शासन की आक्रामकतापूर्ण नीतियों के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को वाशिंग्टन में ज़बरदस्त विरोध-प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने आले सऊद की अत्याचारपूर्ण नीतियों और यमन पर किए जा रहे पाश्विक हमलों के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और साथ ही अमेरिका द्वारा आले सऊद सरकार का समर्थन किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की।

अमेरिका की राजधानी वाशिंग्टन की सड़कों पर सऊदी अरब के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रियाज़ द्वारा यमन के अल-हुदैदा प्रांत पर किए जा रहे भीषण हमलों की भी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आले सऊद और उसके गठबंधन द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों को अमानवीय बताया और संयुक्त राष्ट्र संघ सहित सभी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से अपील की कि वे अपनी चुप्पी तोड़ें और सऊदी अरब द्वारा किए जा रहे पाश्विक हमलों को बंद करवाएं। (RZ)