इंडोनेशिया में दर्जनों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
वर्ष 1963 में भी इंडोनेशिया के बाली द्वीप के आगोन्ग पर्वत में ज्वालामुखी फूट पड़ा था जो 1600 स्थानीय लोगों और पर्यटकों के मारे जाने का कारण बना था और बहुत से लोग उसकी आग में दफ्न हो गये थे।
इंडोनेशिया के पूर्वोत्तर में स्थित आगोन्ग पर्वत में ज्वालामुखी फूट पड़ा है जिसके कारण 48 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि इस ज्वालामुखी से उठने वाले धुंए ने दो हज़ार मीटर की ऊंचाई तक के आसमान को काला कर दिया है और इस क्षेत्र में उड़ानें बहुत सख्त और ख़तरनाक हो गयी हैं।
गत रात को इंडोनेशिया के बाली द्वीप के हवाई अड्डे पर लगभग 8 हज़ार विदेशी पर्यटक परेशान थे। इस समय इंडोनेशिया का बाली द्वीप आपात स्थिति में है।
वर्ष 1963 में भी इंडोनेशिया के बाली द्वीप के आगोन्ग पर्वत में ज्वालामुखी फूट पड़ा था जो 1600 स्थानीय लोगों और पर्यटकों के मारे जाने का कारण बना था और बहुत से लोग उसकी आग में दफ्न हो गये थे।
ज्ञात रहे कि इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व का मात्र वह देश है जहां सबसे अधिक ज्वालामुखी पर्वत हैं।MM