रूस अपना दूतावास बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित नहीं करेगा
रूस ने कहा है कि वह अपने दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित नहीं करेगा
मध्यपूर्व के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के विशेष दूत, मिख़ाइल योगदानोव ने सोमवार को एक इस्राईली समाचार चैनल से साक्षात्कार में कहा कि मॉस्को जितना ज़ायोनियों का सम्मान करता है उतना ही फ़िलिस्तीनियों का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि जब तक फ़िलिस्तीन और इस्राईल के बीच कोई सर्वसम्मति नहीं बनती है तब तक रूस अपना दूतावास बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित नहीं करेगा।
उल्लेखनीय है कि 14 मई, 2018 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने तेल अवीव से अपना दूतावास बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित कर दिया, जबकि अमेरिका द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन किए जाने पर पूरी दुनिया में इसके ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुए। संयुक्त राष्ट्र संघ सहित दुनिया भर के सभी संगठनों और अधिकतर देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के इस अत्याचारपूर्ण क़दम की कड़े शब्दों में निंदा भी की। (RZ)