उत्तर कोरिया के साथ परमाणु वार्ता के लिए पोम्पिओ, प्योंगयांग रवाना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65951-उत्तर_कोरिया_के_साथ_परमाणु_वार्ता_के_लिए_पोम्पिओ_प्योंगयांग_रवाना
अमेरिका के विदेश मंत्री वार्ता के उद्देश्य से प्योंगयांग रवाना हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०१८ १३:३६ Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया के साथ परमाणु वार्ता के लिए पोम्पिओ, प्योंगयांग रवाना

अमेरिका के विदेश मंत्री वार्ता के उद्देश्य से प्योंगयांग रवाना हो गए हैं।

माइक पोम्पिओ उत्तर कोरिया के परमाणु अस्त्रों के संबंध में किम जोंग उन से नए दौर की चर्चा करने के लिए प्योंगयांग गए हैं।

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक और वरिष्ठ सहायकों ने गुरूवार को स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजे के बाद उड़ान भरी और वह शुक्रवार को उत्तर कोरिया की राजधानी पहुंचेंगे।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने सिंगापुर में ऐतिहासिक शिखर वार्ता में उत्तरी कोरिया के नेता से मुलाकात की थी। अमरीका का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका की ओर से सुरक्षा गारंटी के बदले में परमाणु निरस्त्रीकरण का वादा किया था।  बाद में अमरीका के विदेश मंत्री पोम्पिओ को कोरियाई प्रायद्वीप के "पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण" का लक्ष्य हासिल करने के लिए योजना बनाने का जिम्मा दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्योंगयांग की याक्षा के बाद अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पिओ का टोक्यो जाने का कार्यक्रम है जहां पर वे जापान और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों को बातचीत का ब्यौरा देंगे।