सभी परमाणु समझौते का पालन करेंः चीन
चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि सभी पक्षों को ईरान के साथ हुए परमाुण समझौते का पालन करना चाहिए।
वांग यी ने वियना में आॅस्ट्रिया की विदेश मंत्री कैरिन नैसिल के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में कहा कि जेसीपीओए के सभी पक्षों को इस पर कटिबद्ध रहना चहािए। उन्होंने कहा कि यह एक पहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय समझौता है और इसी कारण इसके सदस्य देशों के लिए आवश्यक है कि इसकी रक्षा करें।
ज्ञात रहे कि ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के पक्षों के विदेश मंत्रियों की बैठक शुक्रवार को वियना में आयोजित हो रही है। अमरीका, ईरान पर निराधार आरोप लगा कर आठ मई को इस समझौते से निकल गया था। उसने अगले तीन से छः महीने में ईरान पर से हटाए गए प्रतिबंधों को पुनः लगाने की धमकी दी है। अमरीका के इस क़दम की स्वयं अमरीका के अंदर और विश्व स्तर पर आलोचना की जा रही है। (HN)