सऊदी अरब, मलेशिया के आंतरिक मामलों में भी हस्तक्षेप करने लगा!!!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65972-सऊदी_अरब_मलेशिया_के_आंतरिक_मामलों_में_भी_हस्तक्षेप_करने_लगा!!!
मलेशिया के प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब पर अपने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०१८ ०८:२८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, मलेशिया के आंतरिक मामलों में भी हस्तक्षेप करने लगा!!!

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब पर अपने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।

महातीर मुहम्मद ने कहा है कि इस बात को ठोस प्रमाण व दस्तावेज़ मौजूद हैं कि सऊदी अरब मलेशिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज़्ज़ाक़ की इस स्वीकृति की ओ इशारा करते हुए कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए सऊदी अरब की ओर से लगभग सत्तर करोड़ डाॅलर का तोहफ़ा दिया गया था, कहा कि सऊदी अरब ने भी इस राशि का इन्कार नहीं किया है जिससे स्पष्ट हो जाता है कि रियाज़ ने मलेशिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया है।

 

ज्ञात रहे कि मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज़्ज़ाक़ के ख़िलाफ़, जिन पर आर्थिक भ्रष्टाचार और मनी लाॅंड्रिंग का आरोप है, बुधवार को क्वालालम्पुर के अपराध न्यायालय में औपचारिक रूप से चार्ज शीट दाख़िल की गई। नौ साल तक मलेशिया के प्रधामंत्री रहने वाले रज़्ज़ाक़ दो महीने पहले होने वाले संसदीय चुनाव में हार गए थे और उनकी जगह पूर्व प्रधानमंत्री महातीर मुहम्मद ने सत्ता संभाल ली है। (HN)