भारत और चीन ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा
भारत और चीन ने अमेरिका द्वारा ईरान के ख़िलाफ़ लगाई गई पाबंदियों को ठेंगा दिखाते हुए ईरान से तेल आयात को जारी रखा है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ऊर्जा विभाग के एक रिसर्च सेंटर (एफ़जीई) ने घोषणा की है कि भारत और चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान से तेल ख़रीदने पर लगाए गए प्रतिबंद और दी गई धमकी को अनदेखा करते हुए ईरान से तेल आयात को पहले की ही तरह जारी रखा है। एफ़जीई की रिपोर्ट के मुताबिक़ ट्रम्प द्वारा दुनिया के देशों को दी गई धमकी एक ग़ैर राजनीतिक तरीक़ा था जिसको लेकर विश्व के ज़्यादातर देश रोष में हैं और इस लिए भारत और चीन जैसे बड़े देशों ने ट्रम्प की धमकी को कोई महत्व नहीं दिया है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, चीन और तुर्की ने अभी तक व्हाइट हाउस के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है। एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने बताया है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के तेल निर्यात को रोकने के अमेरिकी अनुरोध को कोई महत्व न देते हुए अभी तक उसका कोई जवाब नहीं दिया है। (RZ)