अमेरिका में एक साल के बच्चे पर मुकद्दमा चलाया गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66116-अमेरिका_में_एक_साल_के_बच्चे_पर_मुकद्दमा_चलाया_गया
अदालत के न्यायधीश जान रिचर्डसन ने कहा कि इस बच्चे पर मुकद्दमे और अमानवीय व्यवहार से उन्हें शर्म का आभास हो रहा है क्योंकि इस बच्चे को पलायन कानून के बारे में कुछ पता नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०१८ ०७:५४ Asia/Kolkata
  • अमेरिका में एक साल के बच्चे पर मुकद्दमा चलाया गया

अदालत के न्यायधीश जान रिचर्डसन ने कहा कि इस बच्चे पर मुकद्दमे और अमानवीय व्यवहार से उन्हें शर्म का आभास हो रहा है क्योंकि इस बच्चे को पलायन कानून के बारे में कुछ पता नहीं है।

अमेरिका के अरीज़ोना राज्य के फोनिक्स नगर की अदालत में एक वर्षीय पलायनकर्ता बच्चे पर मुकद्दमा चलाया गया। समाचार एजेन्सी एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के अरीज़ोना राज्य के फोनिक्स शहर की अदालत ने पलायनकर्ता एक साल के बच्चे पर मुकद्दमा चलाया और उसे वापस उसके देश भेजने का आदेश दिया।

इस रिपोर्ट के आधार पर इस बच्चे को अपने माता- पिता के बिना अदालत में हाज़िर किया गया था और अमेरिकी अदालत के फैसले के अनुसार उसे दोबारा हेन्डोरास भेजा जायेगा।

ज्ञात रहे कि इससे पहले यही अदालत इस बच्चे के माता- पिता को हेन्डोरास वापस भेज चुकी है। अदालत में मुकद्दमे के दौरान इस बच्चे ने प्लास्टिक के छोटे गेंद से खेला, दूध पीया और आखिर में रोया।

अदालत के न्यायधीश जान रिचर्डसन ने कहा कि इस बच्चे पर मुकद्दमे और अमानवीय व्यवहार से उन्हें शर्म का आभास हो रहा है क्योंकि इस बच्चे को पलायन कानून के बारे में कुछ पता नहीं है।

अमेरिका में पलायनकर्ता वकीलों ने इससे पहले आपत्ति जताई थी कि अदालत में बच्चों की उपस्थिति उन्हें परेशान और भयभीत करने वाली है। इस रिपोर्ट के आधार पर इस बात की कोई गैरेन्टी नहीं है कि अमेरिकी अदालतों में पलायन करने वालों विशेषकर बच्चों को वकील करने का अधिकार मिले।

ज्ञात रहे कि गैर कानूनी पलायन कर्ताओं के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीति के आधार पर पलायनकर्ताओं को गिरफ्तार करके उन्हें उनके बच्चों से अलग किया जाता है जिस पर विश्व जनमत में विस्तृत पैमाने पर आपत्ति जताई गयी है। MM