अमरीका तालिबान का समर्थन करता है ,रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66172-अमरीका_तालिबान_का_समर्थन_करता_है_रूस
रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन, अफगानिस्तान में तालिबान के साथ सहयोग कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १३, २०१८ ०७:०७ Asia/Kolkata
  • अमरीका तालिबान का समर्थन करता है ,रूस

रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन, अफगानिस्तान में तालिबान के साथ सहयोग कर रहा है।

मारिया ज़ाख़ारोवा ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि सूबूतों से पता चलता है कि पेंटागन, तालिबान को आर्थिक सहायता देने वालों में शामिल है। 

रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने इसी प्रकार स्पष्ट किया है कि नेटो, पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका में अशांति में वृद्धि और आतंकवाद के विस्तार का मूल कारक है। 

अफग़ानिस्तान के मामले में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत ज़मीर काबुलोफ ने भी हालिया दिनों में एलान किया किया था कि एेसे प्रमाण मौजूद हैं जिन से यह साबित होता है कि अमरीका  और नेटो, इराक़ और सीरिया से दाइश के आतंकवादियों को अफगानिस्तान पहुंचाने में भूमिका निभा रहे हैं। 

अमरीका और उसके घटकों ने आतंकवाद और अशांति के विरुद्ध संघर्ष के बहाने सन 2001 में अफगानिस्तान पर धावा बोला था किंतु उस समय से अब तक के दौरान अफगानिस्तान में अशांति और मादक पदार्थों के उत्पादन में असमान्य रूप से भारी वृद्धि ही हुई है। (Q.A.)