बहुत से रूसी, अमरीका के साथ संबन्धों के इच्छुक नहीं
एक सर्वेक्षण से पता चला है कि रूसियों की एक बड़ी संख्या एेसी है जो अमरीका के साथ अपने देश के मैत्रीपूर्ण संबन्धों के पक्षधर नहीं हैं।
रूस की एक संस्था की ओर से कराए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि बहुत से रूसी नहीं चाहते अमरीका के साथ उनके संबन्ध बेहतर हों। साथ ही इस बात का पता चला है कि रूस तथा अमरीका के राष्ट्रपतियों की आगामी भेंट से दोनो देशों के संबन्धों में कोई विशेष सुधार नहीं आाएगा।
इस सर्वेक्षण में जिन लोगों से प्रश्न पूछा गया उनमें से 49 प्रतिशत लोगों का कहना था कि पुतीन और ट्रम्प की भेंटवार्ता, माॅस्को और वाशिग्टन के संबन्धों में कोई विशेष सुधार नहीं ला सकती। यह सर्वेक्षण 7 तथा 8 जून को रूस के 53 भागों में करवाए गए थे।
ज्ञात रहे कि 16 जूलाई 2018 को अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति पुतीन फ़िनलैण्ड की राजधानी हेलसिंकी में भेंटवार्ता करने जा रहे हैं।