हिज़्बुल्लाह की सीरिया से वापसी स्वीकार नहीं꞉ रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66259-हिज़्बुल्लाह_की_सीरिया_से_वापसी_स्वीकार_नहीं_रूस
रूस के एक राजनयिक ने सीरिया में हिज़्बुल्लाह की उपस्थिति का समर्थन करते हुए कहा है कि मास्को कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेगा की हिज़्बुल्लाह सीरिया से चला जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१८ १५:३२ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह की सीरिया से वापसी स्वीकार नहीं꞉ रूस

रूस के एक राजनयिक ने सीरिया में हिज़्बुल्लाह की उपस्थिति का समर्थन करते हुए कहा है कि मास्को कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेगा की हिज़्बुल्लाह सीरिया से चला जाए।

समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार, एक रूसी राजनयिक ने अमेरिकी अधिकारियों के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सीरिया से हिज़्बुल्लाह के निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को रूस कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह सीरिया में तब तक रहेगा जब तक इस देश से आतंकवाद जड़ से समाप्त नहीं हो जाता। रूसी राजनयिक का कहना था कि हिज़्बुल्लाह द्वारा तकफ़ीरी आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ी जा रही लड़ाई, मास्को की नीतियों के अनुसार है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रूसी राष्ट्रपति के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार यूरी यूशाकोफ़ ने सीरिया के दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों से ईरानी सैन्य सलाहकारों की वापसी के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच किसी गुप्त समझौते की संभावना के बारे में किए गए सवाल के जवाब में कहा था कि ट्रम्प और पुतिन की अनुमानित बैठक में सीरिया की ताज़ा स्थिति और इस देश में ईरानी सैन्य सलाहकारों की मौजूदगी के बारे में चर्चा की जाएगी। (RZ)