ट्रम्प ने पुतिन के साथ मुलाक़ात को अच्छी शुरूआत बताया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66290-ट्रम्प_ने_पुतिन_के_साथ_मुलाक़ात_को_अच्छी_शुरूआत_बताया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच हेलसिंकी में दो घंटे तक फ़ेस टू फ़ेस चलने वाली वार्ता के बाद ट्रम्प ने इसे अच्छी शुरूआत बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १६, २०१८ १६:०९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने पुतिन के साथ मुलाक़ात को अच्छी शुरूआत बताया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच हेलसिंकी में दो घंटे तक फ़ेस टू फ़ेस चलने वाली वार्ता के बाद ट्रम्प ने इसे अच्छी शुरूआत बताया है।

सोमवार को हेलसिंकी में वन ऑन वन बातचीत के बाद और कार्य भोज से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह टिप्पणी की।

बातचीत के शुरू होने के पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

पुतिन का कहना था कि अब समय आ गया है कि द्विपक्षीय संबंधों और दूनिया भर के गर्म मुद्दों पर सीधे बातचीत की जाए।

दूसरी ओर ट्रम्प का कहना था कि वर्तमान समस्याओं के बावजूद, अमरीका और रूस के रिश्ते बहुत मज़बूत हो सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि विश्व हमें एक साथ देखना चाहता है। msm