विदेशी कर रहे हैं अफ़ग़ानिस्तान में दाइश का समर्थनः अशरफ़ ग़नी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66310-विदेशी_कर_रहे_हैं_अफ़ग़ानिस्तान_में_दाइश_का_समर्थनः_अशरफ़_ग़नी
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके देश में सक्रिय आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन विदेशी कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १७, २०१८ १२:४३ Asia/Kolkata
  • विदेशी कर रहे हैं अफ़ग़ानिस्तान में दाइश का समर्थनः अशरफ़ ग़नी

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके देश में सक्रिय आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन विदेशी कर रहे हैं।

काबुल से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफ़ ग़नी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि देश में सक्रिय आतंकवादी गुट दाइश को विदेश से हथियार और पैसा मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि काबुल, इस ख़ूंख़ार गुट के विनाश का पक्का इरादार रखता है।  अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के इस बयान से पहले भी इस देश के बहुत से स्रोत भी इस विषय को प्रस्तुत कर चुके हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश को विदेशी शक्तियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने तालेबान के साथ वार्ता आरंभ करने की आवश्यकता पर बल दिया।  उन्होंने कहा कि जब तक तालेबान के साथ शांति वार्ता नहीं होती उस समय तक अफ़ग़ानिस्तान में शांति की स्थापना संभव नहीं है।

ज्ञात रहे कि तालेबान का कहना है कि जब तक अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिक वापस नहीं चले जाते उस समय तक सरकार के साथ वार्ता नहीं हो सकती।